बिलासपुर जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, मस्तूरी में प्रकाश चंद्र साहू की नियुक्ति
कलेक्टर ने जारी किया आदेश, पचपेड़ी में नायब तहसीलदार शुभांगी गुप्ता को मिली नई पदस्थापना
बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर द्वारा तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में अस्थायी फेरबदल किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय से 8 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर अस्थायी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, प्रकाश चंद्र साहू को बिलासपुर से मस्तूरी तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, आकाश गुप्ता को अतितहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार बिलासपुर, प्रकृति ध्रुव को अतितहसील बिलासपुर से अतितहसील सीपत तथा राजेन्द्र भारत को तहसीलदार बिल्हा से तहसीलदार रतनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह, लेखेश्वर प्रसाद किरण को मस्तूरी से बोदरी तहसीलदार बनाया गया है। नायब तहसीलदार शुभांगी गुप्ता को मस्तूरी से पचपेड़ी पदस्थ किया गया है। अनिरुद्ध तिवारी को तखतपुर से बिलासपुर, जबकि अप्रतिम पाण्डेय को कोटा से बिलासपुर में नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है।
पंकज सिंह को बेलगहना से अतितहसील रतनपुर, राहुल साहू को बेलगहना से तखतपुर तथा राहुल शर्मा को सकरी से बिल्हा तहसीलदार बनाया गया है। विमोर यादव को पदोन्नति के पश्चात बेलगहना तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है। टोपलाल सिदार को सकरी से बेलगहना नायब तहसीलदार पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा सोनू अग्रवाल को रतनपुर एवं सीपत के अतिरिक्त प्रभार से सकरी तहसीलदार बनाया गया है। अंकित राजपूत को रतनपुर से सकरी, संदीप साय को बोदरी से सीपत तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। श्वेता यादव को सकरी में अतिरिक्त तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जयश्री राजन पथे को नजल एवं प्रोटोकॉल शाखा में तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले की विभिन्न तहसीलों में राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

