जोंधरा हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा में स्थित हाई स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को तिरंगा ध्वज और रंग-बिरंगे सजावट से सजाया गया था।
कार्यक्रम में जोंधरा के सरपंच मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं जनपद सदस्य प्रतिनिधि उत्तरा रात्रे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उप सरपंच राम खिलावन तिवारी, समस्त पंचगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं अतिथियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने संविधान के महत्व, देश की एकता-अखंडता और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने

