ग्रेट अंबेडकर (GAD) स्कूल पताई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पताई स्थित ग्रेट अंबेडकर (GAD) स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मीन काटले उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के बच्चों द्वारा पूरे गांव में प्रभात फेरी (भ्रमण) निकालकर की गई। इसके पश्चात स्कूल परिसर में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच, ग्रामीणजन तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी और भारत माता की तस्वीरों के साथ देशभक्ति संदेश देते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया।
ग्रामवासियों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

