प्रेरणा महिला समूह संगठन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

 प्रेरणा महिला समूह संगठन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस


पचपेड़ी क्षेत्र, चिल्हाटी – ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सामुदायिक भवन प्रांगण में प्रेरणा महिला समूह संगठन के द्वारा गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और उत्सव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 17 से 18 गांवों से आई महिला समूह की दीदियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर देश के 76वें गणतंत्र दिवस की एक-दूसरे को बधाई दी और प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में लोहरसी, चिल्हाटी, चिस्दा, जोंधरा, गोंडाडीह, बोहारडीह, मनवा, कुकुरदी, केरा, हरदी, संहिता सहित आसपास के गांवों की महिला समूहों की सदस्याएं शामिल हुईं। महिलाओं ने राष्ट्रभक्ति गीतों और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया और संगठन की एकता व सशक्तिकरण का संदेश दिया।

महिला समूह की दीदियों ने कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता और संगठन की मजबूती बढ़ती है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने