बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक बने रामगोपाल गर्ग, किया कार्यभार ग्रहण

 बिलासपुर रेंज के नए पुलिस महानिरीक्षक बने रामगोपाल गर्ग, किया कार्यभार ग्रहण

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद की जिम्मेदारी श्री रामगोपाल गर्ग आईपीएस को सौंपी गई है।

दिनांक 23 जनवरी 2026 को श्री रामगोपाल गर्ग आईपीएस ने औपचारिक रूप से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

श्री गर्ग वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा एवं दुर्ग जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने उनसे सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

नए पुलिस महानिरीक्षक के रूप में श्री रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में बिलासपुर रेंज में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने