ससहा में केवट निषाद समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह , 42 गांवों के पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी

 ससहा में केवट निषाद समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

, 42 गांवों के पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी

पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत ससहा में लीलागर नदी किनारे स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में केवट निषाद समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के 42 गांवों के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर नई जिम्मेदारियों की शपथ ली।

कार्यक्रम केंद्रीय समिति शिवरीनारायण के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के प्रमुख पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में ग्राम जूनवानी से अध्यक्ष लखन कुमार केवट, ग्राम भुईगांव से सचिव निर्मल केवट, चिल्हाटी से कोषाध्यक्ष प्रवेश निषाद, भिलौनी से सर्किल नारायण प्रसाद केवट, ग्राम ओखर से सर्किल भीष्मभर केवट एवं खारखोद से त्रिलोचन केवट शामिल रहे।

समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन और विकास को लेकर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति के संरक्षक बहरता केवट सहित पूर्व पदाधिकारी सेलकुमार, दिनदयाल, रामकुमार, रामेश्वर, जोहित केवट, आनंद केवट, नारायण प्रसाद, विदेश कुमार एवं दिलचंद सधुआ केवट भी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही समाज की नई कार्यकारिणी में संरक्षण रामेश्वर केवट, प्रवक्ता शेलकुमार केवट, सह सचिव राधेलाल केवट, सलाहकार दीनदयाल केवट एवं सधुवा राम केवट, ऑडिटर नारायण केवट, सह सचिव आनंदराम केवट, राधेलाल केवट, अंजोर सिंह केवट, कदम लाल एवं समारुराम केवट, सह सचिव हेमंत कुमार केवट, मंदिर कार्यालय सचिव साधराम केवट तथा उपाध्यक्ष राम सिंह केवट मीडिया प्रभारी अमन कुमार को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और समाज के लोगों ने एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने