अमलडीहा उदईबन में पीडीएस भवन का भूमिपूजन, वरिष्ठ नागरिकों के हाथों रखी गई नींव

 अमलडीहा उदईबन में पीडीएस भवन का भूमिपूजन, वरिष्ठ नागरिकों के हाथों रखी गई नींव


पचपेड़ी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलडीहा उदईबन में रविवार को नए पीडीएस भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरपंच कांति किरण पटेल ने गांव के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान करते हुए उनके हाथों भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कराया।

कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पीडीएस भवन की नींव रखी। इस अवसर पर सरपंच पति किरण पटेल ने कहा कि किसी भी गांव के अनुभवी और वरिष्ठ नागरिक उसकी रीढ़ की हड्डी होते हैं। उनके विचार, अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल होते हैं। गांव की किसी भी महत्वपूर्ण योजना या समस्या के समाधान में बुजुर्गों की राय हमेशा महत्वपूर्ण रहती है।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि गांव के वरिष्ठजनों का सहयोग और मार्गदर्शन उन्हें हर कार्य में मिलता रहा है। इसी भावना के तहत पीडीएस भवन जैसे महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ भी उनके हाथों कराया गया।

बताया गया कि पिछले कई वर्षों से पंचायत में पीडीएस भवन की कमी महसूस की जा रही थी, जिससे राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित होती थी। सरपंच बनने के बाद कांति किरण पटेल ने भवन निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए, जिसका परिणाम अब सामने आया है। भवन का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लंबे समय से चली आ रही एक बड़ी समस्या का समाधान होने जा रहा है।

कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने