कोई टाइटल नहीं

 ग्राम पंचायत लोहर्सी में धूमधाम से मनाया गया रोजगार दिवस

लोहर्सी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहर्सी में 7 जून को रोजगार दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूरों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया


इस अवसर पर रोजगार सहायक मितेश मल्होत्रा ने रोजगार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं एवं मनरेगा से मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोजगार दिवस का उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को उनके अधिकारों तथा रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में सरपंच अनिल साहू, भाजपा महामंत्री एवं उपसरपंच प्रतिनिधि रामगोपाल साहू, सचिव गीता लहरे, पंच पाला कोसले, अनिल कोसले, मुकेश नाविक, धनंजय साहू सहित ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मजदूर एवं नागरिक शामिल हुए। सभी ने रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर ग्रामीण विकास में अपनी सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने मजदूरों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें रोजगार दिवस की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने