ग्राम पंचायत अमलडीहा के उदईबन में हुआ वृक्षारोपण, "एक पेड़ मां के नाम" का दिया संदेश


 ग्राम पंचायत अमलडीहा के उदईबन में हुआ वृक्षारोपण,


"एक पेड़ मां के नाम" का दिया संदेश

पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलडीहा के आश्रित ग्राम उदईबन स्थित स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम, आंवला, नारियल, गुलमोहर एवं खम्हार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच किरण कांति पटेल ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वृक्ष पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ हवा, वर्षा और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे।

इस अवसर पर एचएम शंकर कैवर्त्य, पंचगण, महिला समिति की सदस्याएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने