बिलासपुर बिलासा देवी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर फटा, 35 यात्री सुरक्षित

 बिलासपुर बिलासा देवी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर फटा, 35 यात्री सुरक्षित

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट की रनवे पर लैंडिंग के दौरान अचानक टायर फट गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और तत्परता से विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई, जिससे विमान में सवार सभी 35 यात्री बाल-बाल बच गए।

​रनवे पर मच गई दहशत

जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के बाद विमान रनवे पर दौड़ रहा था, तभी अचानक एक ज़ोरदार धमाके के साथ टायर फटने की आवाज़ आई। तेज़ आवाज़ सुनते ही यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और वे दहशत में आ गए।

​पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित रुके यात्री

गंभीर स्थिति के बावजूद पायलट ने तुरंत नियंत्रण संभालते हुए विमान को सुरक्षित रोक लिया। विमान के रुकते ही एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ तुरंत एक्शन मोड में आया और तत्परता दिखाते हुए सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

​आगे की फ्लाइट हुई रद्द

इस हादसे के कारण आगे की उड़ानों पर असर पड़ा है। इस विमान को बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन घटना के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। हालांकि, फ्लाइट कैंसिल होने को लेकर अभी तक प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

​बिलासपुर बिलासा देवी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर फटा, 35 यात्री सुरक्षित

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने