गोपालपुर और परसोडी में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, किसानों की बढ़ी चिंता

 गोपालपुर और परसोडी में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, किसानों की बढ़ी चिंता


पचपेड़ी क्षेत्र। ग्राम पंचायत गोपालपुर और परसोडी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के मुताबिक, बारिश के दौरान हर साल करीब 200 से 250 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो जाती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे फसल खराब हो जाती है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

किसानों का कहना है कि यह समस्या हर वर्ष बारिश के मौसम में सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से परेशानी लगातार बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की उचित व्यवस्था और फसल नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने