गांव सहित पूरे देश में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन
लोहर्सी।* शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत लोहर्सी सहित पूरे देश में गणेश विसर्जन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
ग्राम में भक्तों ने ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ बप्पा की शोभायात्रा निकाली। इस दौरान "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग दिखाया।
गणेश उत्सव के समापन पर भक्तों ने अगले वर्ष फिर से बप्पा के आगमन की कामना की।


