अमलडीहा उदईबन में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव मटकी फोड़ कार्यक्रम में युवाओं ने दिखाया उत्साह, विजेता को दी गई प्रोत्साहन राशि

 अमलडीहा उदईबन में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव

मटकी फोड़ कार्यक्रम में युवाओं ने दिखाया उत्साह, विजेता को दी गई प्रोत्साहन राशि


पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमलडीहा उदईबन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जन्माष्टमी के अवसर पर सरपंच किरण पटेल के नेतृत्व में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मटकी फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फोड़ने वाले प्रतिभागी को ग्राम पंचायत की ओर से प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, सभी पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने