शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह में शिक्षक सम्मान, निशुल्क साइकिल वितरण एवं पुरस्कार समारोह आयोजित
बोहारडीह (मस्तूरी): शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह में 05 सितंबर 2026 को शिक्षक सम्मान समारोह, निशुल्क साइकिल वितरण तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य बिंदु:
शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह में शिक्षक सम्मान, निशुल्क साइकिल वितरण एवं पुरस्कार समारोह आयोजित
सरस्वती निशुल्क साइकिल वितरण: कक्षा नवमी की छात्राओं को सरस्वती निशुल्क साइकिल योजना के तहत साइकिलें प्रदान की गईं। इस कार्यक्रम में कुल 20 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पुरस्कार: विद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना, परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन की क्षमता को प्रोत्साहित करना था। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता दिखाई दी।
इस अवसर पर सरपंच मनहरण बंजारे प्राचार्य सेवक राम साहू समस्त स्टाफ एवं पंच गड ग्रामीण मौजूद रहे

