पूजा शिंदे को मिली पीएचडी की उपाधि प्रबंधन विषय में शोध कार्य के लिए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टरेट डिग्री

 पूजा शिंदे को मिली पीएचडी की उपाधि


प्रबंधन विषय में शोध कार्य के लिए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टरेट डिग्री

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट एंड हॉस्पिटेलिटी विभाग की शिक्षिका पूजा शिंदे को प्रबंधन (मैनेजमेंट) विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह उपाधि सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार अवस्थाना के मार्गदर्शन में प्राप्त की।

गीता पैलेस, सरकंडा निवासी श्रीमती पूजा शिंदे के पति कृषि विभाग में उप संचालक कृषि के पद पर कार्यरत हैं। पूजा शिंदे का शोध विषय “छत्तीसगढ़ के वेतनभोगी कर्मचारियों के कैश इंटरेस्ट एंड इन्वेस्टमेंट डिसीजन” रहा। शोध के माध्यम से छत्तीसगढ़ के वेतनभोगी कर्मचारियों में कैश संबंधी जागरूकता एवं ज्ञान तथा उनके निवेश संबंधी निर्णयों के बीच संबंध का अध्ययन किया गया।

पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर पूजा शिंदे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति, मां, सासू मां, बच्चों तथा विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने