लगातार दो दिनों की बारिश से बसंतपुर और भूईगांव का संपर्क टूटा
लीलागर नदी उफान पर, बिलासपुर बसंतपुर-मुकुंदपुर और जांजगीर-चांपा के भूईगांव के बीच आवागमन प्रभावित
निरीक्षण के दौरान सभी को समझाते हए पचपेड़ी थाना प्रभारी
पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के अंतिम छोर पर लीलागर नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत बसंतपुर एवं आश्रित ग्राम मुकुंदपुर का लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जांजगीर-चांपा जिले के भूईगांव से संपर्क टूट गया है। नदी में जलस्तर बढ़ने से दोनों गांवों के बीच आवागमन प्रभावित हो गया है।
बारिश के चलते नदी में पानी बढ़ने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
ग्राम पंचायत सरपंच ने अपने सभी ग्राम वासियों को निवेदन किया है कि नदी नाले के किनारे ना जाएं
पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसान ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बसंतपुर और मुकुंदपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया है। दोनों गांवों की ओर जाने वाले मार्ग पर पानी भरने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों को अलर्ट रहने और नदी व जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है।
लगातार बारिश के बीच नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। प्रशासन और पुलिस द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

