आदर्श ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर में 12 पंच सहित सरपंच हुए निर्विरोध



आदर्श ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर में 12 पंच सहित सरपंच हुए निर्विरोध 


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी तरफ गहमा गहमी मची हुई है जिसमें पचपेड़ी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत 

केवटाडीह टांगर सरपंच सहित 12 पंच हुए निर्विरोध गांव सभी लोगों ने सर्वसम्मति से शांतिपूर्वक तरीके से सरपंच को चुने हैं ग्राम पंचायत में 12 वार्ड है जिसमें सभी के वार्डों में जन सहयोग से पंच को भी बनाया गया है इसके बाद पंचायत सचिव के द्वारा सभी को प्रमाण पत्र दिया गया है


भोला राज साहू बने ग्राम पंचायत के सरपंच सूरज निराला अघनियां साहू राधिका जांगड़े लक्ष्मीन बंजारे 

कारीबाई खांडे हरभजन राय संतराम सोनाराम कश्यप अंबे कश्यप श्रीमती साहू लल्ली सुनील बंजारे सूरज लहरें 


नवनिर्मित प्रत्याशी सरपंच भोला साहू ने कहा कि इतना प्यार और सम्मान मुझे ग्राम वासियों से मिला है इसके लिए मैं कोटि-कोटि धन्यवाद देता हूं और सभी को मैं दिल से प्रणाम करता हूं और कहा कि मैं विकास के लिए आया हूं और विकास करूंगा मूलभूत सुविधाओं सहित जो भी ग्रामीणों की समस्या रहेगी उसे मैं पूरा करने की जरूर कोशिश करूंगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने