यंग इलेवन क्रिकेट क्लब का आगाज 22 अक्टूबर से मुकुंदपुर में
पचपेड़ी क्षेत्र के आश्रित ग्राम मुकुंदपुर में आगामी 22 अक्टूबर से यंग इलेवन क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹20,000 का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा, वहीं द्वितीय पुरस्कार ₹10,01, तृतीय पुरस्कार ₹501 और चतुर्थ पुरस्कार ₹2,501 रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों को ₹1,400 एंट्री फीस जमा करनी होगी।
ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का कहना है कि ऐसे आयोजन से गांव में खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।
