जिला अध्यक्ष के प्रबल दावेदार युवा नेता विमल साहू संगठन सृजन अभियान बलौदाबाजार में हुए शामिल।
गोलू कैवर्त रायपुर/बलौदाबाजार
मंगलवार 13 अक्टूबर को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व प्रभारियों एवं पदाधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम का शानदार आयोजन जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला के तमाम कांग्रेस नेताओं ,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में आयोजित रहा। जिसमें जिला बलौदाबाजार का मुख्य ऑब्जर्वर डॉ नितीन राउत अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी जिला बलौदाबाजार के अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार पेश करने वाले युवाओं के प्रेरणा स्रोत विमल साहू प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी भी अपनी पत्नी अंजली साहू जो कि जिला पंचायत सदस्य हैं उनके साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। बलौदा बाजार जिला कांग्रेस कार्यालय में विमल साहू एवं उनके धर्म पत्नी ने ऑब्जर्वर का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किये । इसके अलावा सर्किट हाऊस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक एवं बलौदा बाजार भाटापारा एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला संगठन सृजन अभियान के ऑब्जर्वर डॉ नितिन राऊत , पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर , पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा , पूर्व प्रदेश युवा अध्यक्ष कोको पाढ़ी से भी विमल साहू एवं उनके धर्मपत्नी अंजली साहू ने सौजन्य भेंट मुलाकात किये।युवा नेता के साथ बड़ी संख्या में बलौदा बाजार के संगठन सृजन अभियान में शामिल होने पहुंचे जमीनी कार्यकर्ताओं को भी मुलाकात कर परिचय कराया।
