दीपावली पर्व की उत्साह अभी से ,गॉव की बच्चियां सुआ नृत्यों के माध्यम से दीपावली की स्वागत करते हुए

 दीपावली पर्व की उत्साह अभी से ,गॉव की बच्चियां सुआ नृत्यों के माध्यम से दीपावली की स्वागत करते हुए    

                     गोलू कैवर्त बलौदाबाजार

। रोशनी एवं उजाला का महापर्व दीपोत्सव दीपावली महज कुछ दिन शेष है ऐसे में गॉव की बच्चियों द्वारा नगर पंचायत लवन के विभिन्न वार्डो में सुआ नृत्यों के माध्यम से दीपावली की सकारात्मक संदेश देते हुए नजर आ रही है।ग्रामीण बच्चियां छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक पोशाक लुगरा वस्त्र पहनकर मांदर की थाप पर सामुहिक नृत्य कर सुआ नृत्य की परंपरा को जीवंत करते हुए मनमोहक प्रस्तुति देकर अभी से दीपावली पर्व के उत्साह को बढ़ाती हुई नजर आई।निश्चित ही दीपावली का पर्व हर किसी के जीवन में एक नई रोशनी एवं उजाला लेकर आती है और हर व्यक्ति दीपोत्सव के त्यौहार को उत्साह एवं उमंग के साथ स्वागत करने में लगे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने