ग्राम पंचायत सोंसरी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा


ग्राम पंचायत सोंसरी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

पचपेड़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंसरी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत सभापति राघा खिलावन पटेल एवं सरपंच तिलक मीरझा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा पूरे सोंसरी गांव में भ्रमण करते हुए निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीण शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” का संदेश देते हुए ग्रामीणों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

तिरंगा यात्रा के दौरान गांव में देशभक्ति का माहौल नजर आया और ग्रामीणों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने