सीपत में 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त, तीन गिरफ्तार

 सीपत में 20 लाख की नशीली दवाएं जब्त, तीन गिरफ्तार


बिलासपुर, 11 सितंबर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में छापेमारी कर 4,750 प्रतिबंधित कैप्सूल व टैबलेट जब्त किए। जब्त नशीली दवाओं की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मामले में उग्रसेन लोनिया (60), उसके पुत्र मुकेश कुमार लोनिया (30) और परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टैबलेट बरामद हुए। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 22(सी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई एसीसीयू बिलासपुर और थाना सीपत की संयुक्त टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की। पुलिस के अनुसार, मामले में नशीली दवाओं की सप्लाई चेन और आरोपियों के आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने