आई जी अमरेश मिश्रा के निर्देशन ,एस पी भावना गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की पुलिस "एक्टिव" चलाया गया "आपरेशन निश्चय 3.0",तड़के सुबह दबोचे गए दर्जनों आरोपी

 आई जी  अमरेश मिश्रा के निर्देशन ,एस पी भावना गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में  जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की  पुलिस "एक्टिव"  चलाया गया "आपरेशन निश्चय 3.0",तड़के सुबह दबोचे गए दर्जनों आरोपी

         बगोलू कैवर्त बलौदाबाजार/

रायपुर।जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में *पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र,   अमरेश मिश्रा के निर्देशन में रायपुर रेंज के सभी जिलों रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी सहित जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में असामाजिक तत्वों एवं अवैध कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए "आपरेशन निश्चय 3.0" चलाने हेतु निर्देशित* किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में *पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता के कुशल  मार्गदर्शन में आज दिनांक 11.10.2025 के तड़के सुबह 04:00 बजे  अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं  हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग 25 टीमों द्वारा नशे के सामानों की बिक्री/तस्करी करने वाले आरोपियों, स्थाई वारंटी एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले लोगों के संभावित ठिकाने पर पुलिस टीम द्वारा एक साथ दबिश* दिया गया। 


पुलिस टीम द्वारा "आपरेशन निश्चय 3.0" पूरे जिले में चलाया जा रहा है। आपरेशन निश्चय 3.0 में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अभी तक *57 स्थानों में आकस्मिक दबिश दिया गया* है। आपरेशन निश्चय 3.0 के तहत 12 प्रकरण में 13 आरोपियों को नशे का सामान बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर, उनसे 3.948 किलोग्राम गांजा* जप्त किया गया है। *अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 38 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 133.540 लीटर शराब जप्त* किया गया। इसी क्रम में अपने पास *धारदार हथियार रखने वाले 03 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है*। आपरेशन निश्चय 3.0 के तहत पुलिस टीम द्वारा *शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 31 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई* की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने