ग्राम पंचायत खपरी की ऐसी अनोखी सड़क, जिस पर बच्चे पकड़ते हैं मछली

 ग्राम पंचायत खपरी की ऐसी अनोखी सड़क, जिस पर बच्चे पकड़ते हैं मछली


मस्तूरी। जनपद मस्तूरी के ग्राम पंचायत खपरी ठाकुरदेवा की सड़क इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां बारिश के मौसम में सड़क तालाब जैसी नजर आने लगती है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चे उसी सड़क पर जाली लगाकर मछली पकड़ते दिखाई दे रहे हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क करीब 15 साल पहले बनाई गई थी, लेकिन आज इसकी स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि लोगों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे रोड पर ही धार बहने लगती है, और उसी में मछलियां तैरती दिखती हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को इस परेशानी से निजात मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने