“एक दीया स्कूल के नाम” कार्यक्रम के तहत शासन हाई स्कूल बोहारडीह में दीप प्रज्वलन — मिशन 90+ की सफलता की कामना
मस्तूरी। छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “एक दीया स्कूल के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने मिशन 90+ की सफलता एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री हीरालाल साहू (अध्यक्ष), श्री जनकराम कौशिक (सदस्य), श्री परमेश्वर कश्यप (भूतपूर्व अध्यक्ष, फोदीपाली), श्री देवलाल खांडेकर (सदस्य), श्री हेमन्त विजय (स.क.), श्री संजय नारंग (स.क.), तथा युवा एवं इको क्लब अध्यक्ष कु. वंतिका कुर्रे की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही पंचायत पदाधिकारी एवं शिक्षकगण भी उपस्थित थे।
सभी अतिथियों ने दीप जलाकर शिक्षा के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, अध्ययन के प्रति प्रेरणा, और उच्च लक्ष्य प्राप्ति की भावना को मजबूत करना था।
कार्यक्रम के अंत में शास. हाई स्कूल बोहारडीह के प्राचार्य श्री एस. आर. साहू ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को मिशन 90+ में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं।
