बीबीगोलू कैवर्त बलौदाबाजार
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने लवन में बेहतरीन पुलिसिंग कार्य के लिए थाना प्रभारी अमित पाटले सहित स्टॉफ को किया सम्मानित
जिला बलौदाबाजार के वर्तमान संवेदनशील पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य, अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धरपकड़ में प्रशंसनीय एवं अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए
माह सितंबर-2025 में 04 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को COP OF MONTH के रूप में चुना गया है।* दिनांक 19.09.2025 को संचालित ऑपरेशन निश्चय 2.0 के तहत थाना लवन में 15.48 किलोग्राम गांजा की जप्ती कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 370/2025 धारा 20B,29 NDPS ACT. का प्रकरण पंजीबध्द करते हुए संवेदनशील निष्पक्ष ईमानदार क्षवि के लवन थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पाटले,अनुभवी सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल एवं आरक्षक अजय बंजारे द्वारा प्रकरण के अंतिम कडी तक के सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था, जिसके फलस्वरूप उल्लेखित चारों अधि./कर्मचारियों को माह सितंबर-2025 के लिए COP OF MONTH के रूप में चुना गया। थाना लवन के प्रभारी सहित स्टॉफ के अन्य तीन कर्मचारियों को अवार्ड मिलने से पुलिस थाना लवन में पदस्थ शेष अन्य कर्मचारियों में अलग उत्साह है।निश्चित ही वर्तमान थाना प्रभारी अमित पाटले कर्तव्यों के प्रति सजक एवं संवेदनशील होने के साथ साथ फरियादियों की हर बात को बारीकी से अध्ययन कर सार्थक निष्कर्ष निकालकर निदान में अपना विशेष योगदान देते आ रहे हैं जिनके चलते श्री पाटले हर किसी के लिए विश्वसनीय थाना प्रभारी के रूप उभर कर सामने आए हैं।उनके पदस्थापना के बाद से लवन क्षेत्र में अपराधियों में बेतहाशा हड़कंप का माहौल है।उक्त अवॉर्ड के समय पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह,उप पुलिस अधीक्षक अजाक थाना सुश्री अपूर्वा सिंह क्षत्रिय भी मौजूद रहे।


