ग्राम सोन में विधायक दिलीप लहरिया ने शिव महापुराण कथा का किया श्रवण, सीसी रोड व जैतखाम निर्माण का किया भूमिपूजन
पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोन में आज आयोजित शिव महापुराण कथा में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए। विधायक ने कथा का श्रवण कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
कथा के बाद विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इसके साथ ही गुरु घासीदास जैतखाम निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सोन की सरपंच श्रीमती तारा मोती साहू, उपसरपंच भुनेश्वरी पटेल, पंचगण सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने गांव में सड़क एवं सामाजिक-सांस्कृतिक विकास से जुड़े कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए खुशी जाहिर की।

