मस्तूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
मस्तूरी/बिलासपुर। एसीसीयू एवं थाना मस्तूरी पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गांजा उड़ीसा के बलांगीर से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी-सिपत क्षेत्र में महंगे दाम पर बेचने की तैयारी में थे। कार्रवाई में तीन पुरुष और एक महिला आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने गांजा व मोबाइल फोन जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसीसीयू एवं थाना मस्तूरी पुलिस टीम द्वारा की गई।
