बिलासपुर पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण
बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 16 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का अस्थायी तौर पर स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश में संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार सउनि. प्रीतम सिंह को रक्षित केंद्र से थाना कोनी भेजा गया है। प्र.आर. 1342 तेज कुमार रात्रे को थाना सिविल लाइन से थाना कोनी, आर. 42 बसंत कुमार भारद्वाज को थाना पचपेड़ी से रक्षित केंद्र तथा आर. 1076 विद्या सागर खटकर को थाना पचपेड़ी से थाना कोटा स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह आर. 1107 कृष्ण कुमार महिलांगे को थाना पचपेड़ी से थाना तोरवा, आर. 858 संतोष कुमार पाटले को थाना पचपेड़ी से थाना तारबाहर, आर. 1454 ज्वाला सिंह सोनी को थाना कोटा से थाना पचपेड़ी और आर. 1224 मनमोहन कोसले को थाना कोटा से थाना तोरवा भेजा गया है।
आर. 1044 महेंद्र कुमार रजवाड़े का थाना तोरवा से थाना कोटा, आर. 1054 नीरज कुमार पोर्ते का रक्षित केंद्र से थाना पचपेड़ी, आर. 1427 तोमर सिंह का थाना तारबाहर से थाना पचपेड़ी तथा आर. 1135 मुकेश कुमार राय का थाना तोरवा से थाना पचपेड़ी स्थानांतरण किया गया है।
इसके अलावा आर. 939 मनोज कुमार सिंह और आर. 280 मुकेश सिंह को रक्षित केंद्र से थाना कोनी भेजा गया है। म.आर. 1467 माधुरी सिंह श्याम को चौकी जुनापारा से महिला थाना तथा म.आर. 1162 सीता साहू को महिला थाना से चौकी जुनापारा पदस्थ किया गया है।
आदेश में संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना
