नवनिर्मित पचपेड़ी थाना भवन का निरीक्षण, जल्द उद्घाटन की मांग
पचपेड़ी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं सीएसपी सुदीप सरकार ने मंगलवार को नवनिर्मित पचपेड़ी थाना भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवन के मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का जायजा लिया और शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके बाद थाना स्टाफ की बैठक लेकर लंबित मामलों, रजिस्टर एवं वारंट तामिली की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने फरियादियों से बेहतर व्यवहार, रिकॉर्ड दुरुस्त रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने नए थाना भवन का शीघ्र उद्घाटन कर जनता को समर्पित करने की मांग की है।

