हरदी में राशन संचालक और सरपंच के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश

 हरदी में राशन संचालक और सरपंच के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश

अंगूठा लगवाने के बाद राशन देने में देरी का आरोप, पानी की समस्या भी बनी परेशानी


           सावित्री बाई जगत भी आवाज उठाई 

पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी में राशन वितरण और पेयजल की समस्या को लेकर महिलाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। महिलाओं ने राशन संचालक और सरपंच पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अपनी समस्याएं सामने रखीं।

महिलाओं का आरोप है कि राशन लेने के दौरान पहले अंगूठा लगवाया जाता है, लेकिन इसके बाद तत्काल राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता। महिलाओं का कहना है कि अंगूठा लगवाने के बाद एक माह बाद चावल दिए जाने की स्थिति से उन्हें काफी परेशानी होती है। समय पर राशन नहीं मिलने के कारण गरीब परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, ग्रामीण महिलाओं ने ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सरपंच से पानी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। महिलाओं के अनुसार, शिकायत के बाद दो माह बीत जाने के बावजूद गांव में पानी की समस्या बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराने तथा गांव की पेयजल समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने