हरदी में राशन नहीं मिलने का आरोप, महिलाओं ने संचालक पर उठाए सवाल
पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान में राशन नहीं मिलने को लेकर महिलाओं ने राशन संचालक पर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि फिंगर लेने के बाद तत्काल राशन नहीं दिया जाता, बल्कि कई दिनों बाद चावल मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं ने बताया कि राशन के लिए उन्हें बार-बार सोसायटी का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय और आने-जाने का खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। महिलाओं ने राशन वितरण व्यवस्था को नियमित करने की मांग की है, ताकि फिंगर प्रिंट लेने के बाद उन्हें समय पर राशन मिल सके।
वहीं, राशन संचालक का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर सभी हितग्राहियों को राशन उपलब्ध करा दिया जाएगा। अब देखना होगा कि निर्धारित समय में सभी हितग्राहियों को राशन मिल पाता है या नहीं।

