15 अक्टूबर के बाद खुलेंगे सभी वैध रेत घाट, अमलडीहा-उदयबंद समेत कई घाटों में शुरू होगा रेत उत्खनन
बिलासपुर जिले में रेत की किल्लत से जल्द मिल सकती है राहत
बिलासपुर जिले में लंबे समय से बंद पड़े वैध रेत घाटों के जल्द खुलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद जिले के सभी वैध रेत घाटों को खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें अमलडीहा, उदयबंद सहित कई वैध रेत घाट शामिल हैं।
रेत घाटों के खुलने के बाद निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली रेत की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। लंबे समय से वैध रेत घाट बंद होने के कारण लोगों को महंगे दामों पर रेत खरीदनी पड़ रही थी। वहीं अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
