ग्राम पंचायत कुकुरदी केरा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 पचपेड़ी। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकुरदी केरा में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता 


का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कबड्डी खिलाड़ी और टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में करीब 80 से 90 टीमों के शामिल होने की संभावना है।


प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 351 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं विजेता टीम को 15 हजार रुपये, उपविजेता को 10 हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7 हजार रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राधा खिलावन पटेल शामिल हुए। वहीं जनपद सभापति सरिता नरेंद्र नायक, पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसान ठाकुर, सरपंच शत्रुहन पटेल, ग्राम पंचायत के पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। आयोजन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। ग्रामीणों ने इस तरह के खेल आयोजनों को युवाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने