विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से जलसों शाखा नहर एवं माइनरों के उन्नयन-नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ 11 लाख स्वीकृत

 विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से जलसों शाखा नहर एवं माइनरों के उन्नयन-नवीनीकरण के लिए 3 करोड़ 11 लाख स्वीकृत


बिलासपुर, मस्तूरी। मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया के प्रयासों से बिलासपुर जिले के खारंग जलाशय अंतर्गत जलसों शाखा नहर एवं माइनरों के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य के लिए ₹3 करोड़ 11 लाख 09 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।


इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में नहरों की जल प्रवाह क्षमता एवं सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित कार्य से लगभग 105 हेक्टेयर भूमि सिंचित होने का लाभ किसानों को मिलेगा।


विधायक *दिलीप लहरिया* ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है और किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। नहरों के उन्नयन एवं नवीनीकरण से सिंचाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


क्षेत्रवासियों एवं किसानों ने इस स्वीकृति के लिए विधायक दिलीप लहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने