आगामी 2 नवंबर 2025 को बिलासपुर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा

 पत्रकार एकता जिंदाबाद

मस्तूरी/पचपेड़ी — आगामी 2 नवंबर 2025 को बिलासपुर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में मस्तूरी एवं पचपेड़ी क्षेत्र के पत्रकार साथियों ने बड़ी संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया है।


पत्रकारों ने कहा कि यह अधिवेशन पत्रकारों की एकजुटता और अधिकारों की आवाज़ को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

सभी पत्रकार अधिवेशन में शामिल होकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाएंगे।


इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष डी.पी. गोस्वामी, रूपचंद राय, चंद्रकांत, कुपेंद्र, सोनू टंडन, विश्व प्रकाश कुर्रे, मिथलेश साहू, शिवचरण भास्कर, संजय निषाद, मानाराम यादव, विशाल कुर्रे सहित मस्तूरी-पचपेड़ी इकाई के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे और अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने