पचपेड़ी थाना में वार्षिक निरीक्षण संपन्न
पचपेड़ी। रविवार को पचपेड़ी थाने का वार्षिक निरीक्षण एडिशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध निकासी, मर्ग निकासी, शिकायत रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।
इस दौरान एडिशनल एसपी ने थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए तत्परता से कार्य करें। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी राज सिंह तेज कुमार रात्रे अजय मधुकर सहित स्टॉप के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

