सुलौनी पंचायत में अवैध मुरूम खनन जारी, प्रशासन बेखबर

 सुलौनी पंचायत में अवैध मुरूम खनन जारी, प्रशासन बेखबर

पचपेड़ी क्षेत्र ग्राम पंचायत सुलौनी  में इन दिनों अवैध रूप से मुरूम खनन का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिना किसी वैध अनुमति के जेसीबी से मुरूम खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से मुरूम की निकासी की जा रही है।


इस अवैध खनन से जहां सरकारी भूमि को नुकसान हो रहा है, वहीं सड़कें भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। बावजूद इसके, संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौन हैं।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह मुरूम आसपास के निर्माण कार्यों और निजी प्रोजेक्टों में बेचा जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने